छत्तीसगढ़

बीजेपी नेता का वीडियो, टिकट नहीं मिलने पर बैठक में रोया

Nil dhankar
11 Oct 2023 4:37 PM IST
बीजेपी नेता का वीडियो, टिकट नहीं मिलने पर बैठक में रोया
x
छग

जशपुर। जिले में जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक और भाजपा के पूर्व मंत्री गणेश राम भगत को भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा की टिकट से वंचित रखे जाने पर उनका एक रोने वाला विडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। गणेश राम भगत इस वायरल विडियो में जनजातीय सुरक्षा मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक में विधानसभा की टिकट नहीं मिलने पर उपस्थित लोगों को सांत्वना दे रहे थे लेकिन, भाजपा नेताओं का आश्वासन के बाद भी टिकट नहीं दिऐ जाने की बात करते हुऐ वे अपने आंसुओं को नहीं रोक सके।

जशपुर जिले में इस वायरल विडियो के बाद लोग भाजपा नेताओं पर काफी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जनजातीय सुरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय ने इस वायरल विडियो की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि जनजातीय सुरक्षा मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान गणेश राम भगत काफी भावुक हो गए थे, उसी का विडियो किसी ने सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया है।


Next Story