छत्तीसगढ़

भंडारपदर मुठभेड़ का वीडियो, DRG जवानों को ऐसी मिली सफलता

Nil dhankar
25 Nov 2024 5:51 PM IST
भंडारपदर मुठभेड़ का वीडियो, DRG जवानों को ऐसी मिली सफलता
x
छग

सुकमा। तीन दिन पहले सुकमा के भंडारपदर के जंगलों में डीआरजी और सुरक्षाबलों की टुकड़ी ने बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन को अंजामं दिया था। इस ऑप्स में सुरक्षाबलों ने तीन महिला और सात पुस्रुष नक्सली समेत 10 माओवादियों को ढेर कर दिया था।

एनकउंटर के बाद सभी मृत नक्सलियों के शवों को भी जब्त कर लिया गया था। उनके पास से बड़े पैमाने पर हथियार और दैनिक उपयोग के सामान भी बरामद किये गए थे। पुलिस ने इस मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त पूरी कर ली थी।

वही अब इस ऑपरेशन का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो खुद किसी जवान ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया है। वीडियो में गोलियों की आवाज साफ़ सुनी जा सकती है। वही जवान किसी अन्य विनय नाम के जवान से बात करता हुआ सुनाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि 1 मिनट 20 सेकेण्ड का यह वीडियो एनकाउंटर के दौरान ही तैयार किया गया है।


Next Story