छत्तीसगढ़

बाथरूम में नहा रही महिला का बनाया वीडियो, 2 युवक गिरफ्तार

Nilmani Pal
16 May 2022 3:26 AM GMT
बाथरूम में नहा रही महिला का बनाया वीडियो, 2 युवक गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर 

कोरबा। घर पर टाइल्स लगाने के लिए पहुंचे दाे युवा मजदूर माैका देखकर वहां बाथरूम में नहा रही महिला की माेबाइल से अश्लील वीडियाे बना लिया। महिला की नजर माेबाइल पर पड़ी ताे उन्हें पकड़कर पुलिस काे साैंपा गया।

रामपुर चाैकी क्षेत्र में एक मकान में टाइल्स लगाने आरामशीन नूरी मस्जिद के पास निवासरत युवा मजदूर ओसामा खान (18) व तनजीम हुसैन (19) पहुंचे थे। दोपहर में मकान के बाथरूम में परिवार की एक महिला नहा रही थी।

तब वे दाेनाें गलत नियत से बाथरूम की खिड़की से मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बनाने लगे। महिला को पता चल गया। उसने परिवार के लोगों को बताया। परिवार के लाेगाें ने उन्हें पकड़ लिया। रामपुर चाैकी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दाेनाें आराेपी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


Next Story