छत्तीसगढ़

VIDEO: राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व पर दी शुभकामनाएं

jantaserishta.com
14 Nov 2020 6:57 AM IST
VIDEO: राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व पर दी शुभकामनाएं
x

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को दीपों के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। उइके ने कहा है कि दीपावली का त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उन्होंने लोगों से कहा है कि वे त्यौहार मनाते समय विशेष सावधानी बरतंे और भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से बचें। यदि जाना आवयश्क हो तो मास्क का उपयोग अवश्य करें, हाथांे को साबुन से धोते रहंे या सेनेटाइज करें। उन्होंने कहा है कि इस त्यौहार के अवसर पर यदि आप पटाखे चलाते हैं तो ऐसे पटाखे का इस्तेमाल करंे जिसमें कम से कम प्रदूषण हो।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story