छत्तीसगढ़

रायपुर का LIVE VIDEO, तेलीबांधा थाना इलाके में गैंगवार में एक की हत्या

jantaserishta.com
12 Jan 2026 10:09 AM IST
रायपुर का LIVE VIDEO, तेलीबांधा थाना इलाके में गैंगवार में एक की हत्या
x
देखें वीडियो.

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार देर रात गैंगवार हुआ है। इस गैंगवार में एक युवक की मौत हो गई है और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस वारदात के बाद से ही गैंगवार को अंजाम देने वाले सभी आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

वहीं, अब रायपुर में हुए गैंगवार का CCTV फुटेज सामने आ गया है। इस फुटेज में आरोपी दोनों युवकों को दौड़ा दौड़ाकर चाकू मारते नजर आ रहे हैं। इस गैंगवार में आदित्य कुर्रे नामक युवक की मौत हो गई है और अभय सारथी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अभय का इलाज जारी है। इस वारदात के बाद स्थानीय रहवासियों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि, आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के पहले पूरे इलाके की लाइट बंद कर दी थी और उसके बाद पूरी प्लानिंग के तहत गैंगवार को अंजाम दिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। तेलीबांधा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null