छत्तीसगढ़

VIDEO: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं

Admin2
26 Nov 2020 10:31 AM IST
VIDEO: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम भूपेश बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद विविधता भरे भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना एक महती जिम्मेदारी थी। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को संविधान में समाहित कर सशक्त राष्ट्र निर्माण के सपने को बखूबी पूरा किया है। सीएम बघेल ने कहा कि हमें गर्व है कि भारतीय संविधान के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अनके विभूतियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमारा संविधान सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक, राजनितिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति और अवसर की समानता प्रदान करता है।

Next Story