छत्तीसगढ़

वीडियो: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की आरएसएस की तुलना नक्सलियों से

Nil dhankar
13 Oct 2021 1:13 PM IST
वीडियो: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की आरएसएस की तुलना नक्सलियों से
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरएसएस की तुलना नक्सलियों से की है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आरएसएस के लोग बंधुवा मजदूर की तरह काम करते हैं. राज्यपाल के कवर्धा मामले पर लिखे पत्र पर जवाब देते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जैसे नक्सलियों के नेता आंध्रप्रदेश में हैं, और आंध्रप्रदेश से ही इनका मूवमेंट संचालित होता है. वैसे ही छत्तीसगढ़ में आरएसएस के पास अपनी कोई क्षमता नहीं है, जो चलता है, नागपुर से चलता है. हम लोग किसी भी घटना को हल्के में नहीं लेने वाले हैं, ये लोग छोटी घटना को बड़ा बनाना चाहते हैं.


Next Story