छत्तीसगढ़

VIDEO: रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर बने पुराने धनेली पुल को ब्लास्ट कर उड़ाया गया...करोड़ों रुपए की लागत से बनेगा नया पुल

Admin2
20 Oct 2020 11:28 AM IST
VIDEO: रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर बने पुराने धनेली पुल को ब्लास्ट कर उड़ाया गया...करोड़ों रुपए की लागत से बनेगा नया पुल
x

छत्तीसगढ़। रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर बने पुराने धनेली पुल को ढहा दिया गया है। कंट्रोल ब्लास्ट तकनीक के जरिए पुल को गिराया दिया गया है। परीक्षण पर पुल के सर्फेस को ट्रैफिक के लिए फिट नहीं पाया गया था।

बता दें राजधानी से महज 7 किमी दूर बिलासपुर रोड का अहम धनेली पुल कमजोर होने लगा था। 10 साल पहले बने पुल का का सरफेस कमजोर हो गया था। सरफेस कमजोर होने की वजह से पिछले 3 साल से इस पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया था। ढाई करोड़ की लागत से लगभग 3-4 माह में नया पुल बनाया जाएगा।

Next Story