सोने की मंगलसूत्र लेकर उड़ी शातिर महिलाएं, कमीशन का लालच देकर की ठगी
![सोने की मंगलसूत्र लेकर उड़ी शातिर महिलाएं, कमीशन का लालच देकर की ठगी सोने की मंगलसूत्र लेकर उड़ी शातिर महिलाएं, कमीशन का लालच देकर की ठगी](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/06/24/3068640-untitled-30-copy.webp)
बिलासपुर। बिलासपुर में महिला ठग गिरोह सक्रिय है, जो लगातार ठगी की वारदात को अंजाम दे रही हैं। यह गिरोह शहर के आसपास के इलाकों में बर्तन बदली करने के नाम पर घूम रही हैं। इस बहाने वे महिलाओं को भरोसे में लेकर उनके गहनों के डिजाइन को कंपनी में दिखाने और कमीशन दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रही हैं। ऐसे ही एक केस में सकरी पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज की है।
सकरी क्षेत्र के लोखंडी में रहने वाली लक्ष्मी यादव पति राजू यादव (34) गृहिणी है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके यहां तीन महिलाएं कांसे और पीतल के बर्तन साफ करने के नाम आई। महिलाओं ने उन्हें पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देने का भी ऑफर दिया। इस पर उन्होंने अपने पीतल के पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन भी ली।
फिर दूसरे महिलाएं उनके पास पहुंच गई। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि उनकी कंपनी का ऑफर है, जिसमें उनके गहनों की डिजाइन को कंपनी पसंद करेगी तो उन्हें कमीशन मिलेगा। इसके लिए उनके गहनों को कंपनी में दिखाना होगा। महिला उनके भरोसे में आ गई और अपने सोने की मंगलसूत्र, झुमका, चांदी के कुछ जेवरों को उन्हें दे दी। इसके बाद महिलाएं गहने लेकर गायब हो गईं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है.