छत्तीसगढ़

शातिर वाहन चोर, चाकूबाज और ऑनलाइन सट्टा ऑपरेटर गिरफ्तार

Nilmani Pal
10 May 2026 5:47 PM IST
शातिर वाहन चोर, चाकूबाज और ऑनलाइन सट्टा ऑपरेटर गिरफ्तार
x

रायपुर। ईशू अग्रवाल (IPS) के नेतृत्व में थाना कबीर नगर और थाना आजाद चौक की टीमों ने तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

चाकूबाजी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

08.05.2026 की शाम रामकुंड क्षेत्र में आरोपी समीर निर्मलकर (18 वर्ष) ने पुरानी रंजिश और गर्लफ्रेंड से बात करने के विवाद को लेकर प्रार्थी आदि ठाकुर के साथ गाली-गलौज की और बटनदार चाकू से पेट पर वार करने का प्रयास किया। बचाव के दौरान चाकू कूल्हे पर लगी जिससे प्रार्थी गंभीर रूप से घायल हो गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने फरार आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर दिनांक 09.05.2026 को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त बटनदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी पर धारा 109, 296, 351 (2), 115 ( 2 ) BNS तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई की गई है।

2. आदतन वाहन चोर गिरफ्तार दो चोरी की गाड़ियाँ बरामद

थाना आजाद चौक पुलिस ने गश्त के दौरान आदतन अपराधी भुवन सारथी (22 वर्ष) को पकड़ा। पुरानी बस्ती सहित कई थानों में उसके खिलाफ चोरी और आबकारी के आधा दर्जन से अधि मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए सुनसान जगहों पर खड़ी गाड़ियों का लॉक तोड़कर चोरी करता था। उसकी निशानदेही परमोटरसाइकिल (CG 04 KF 9994): थाना आजाद चौक, अप.क्र. 88/२०२६ बरामद • एक्टिवा (CG04 LV 5957): थाना मौदहापारा, अप.क्र. 83/2026 - बरामद इसके अतिरिक्त उससे चोरी के 4 साइकिल और 1 मोबाईल फोन भी बरामद हुए हैं, जिनके बारे मे जांच की जा रही है।

आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास इस प्रकार है

रायपुर

01: थाना डीडी नगर,

02: थाना डीडी नगर, रायपुर

03 . : थाना डीडी नगर, रायपुर

04. : थाना डीडी नगर, रायपुर

अप.क्र. 314/2020, धारा 380 भादवि

अप.क्र. 283/2025, धारा 34 (2) आबकारी एक्ट

अप.क्र. 410/2024, धारा 34 (2) आबकारी एक्ट

अप.क्र. 159/2018, धारा 380 भादवि

05.: थाना पुरानी बस्ती, रायपुर - अप.क्र. 208 / 2023, धारा 379 भादवि

06.: थाना अमलेश्वर अप.क्र. 74/2020, धारा 380, 457 भादवि

3. ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश मास्टर पैनल संचालक गिरफ्तार

पूर्व मे थाना कबीर नगर पुलिस ने अपराध क्रमांक. 83/26 मे आकाश टांडी और मोहम्मद आरिफ को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाते पकड़ा था। उनसे ₹4,97,000/- नगद और 4 मोबाइल जब्त किए गए थे। पूछताछ और मोबाइल के फोरेंसिक विश्लेषण से पता चला कि दोनों आरोपी लोकेश अग्रवाल से सट्टे की आईडी लेकर काम करते थे। टेक्निकल इन्टेलिजन्स की मदद से फरार लोकेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। उसके 2 स्मार्टफोन जब्त हुए। जांच में सामने आया कि लोकेश 'allpanal777. now' सहित कई सट्टा वेबसाइट्स का मास्टर पैनल चला रहा था और साथ ही सट्टा मटका का भी संचालन करता था। रायपुर और आसपास के जिलों में उसका बड़ा नेटवर्क था होता था।

प्रतिदिन लाखों रुपये का अवैध लेनदेन पुलिस अब संबंधित बैंक खातों की जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1. लोकेश अग्रवाल: पिता स्व. तुलसी प्रसाद अग्रवाल, उम्र 31 वर्ष, रामसागरपारा, रायपुर

2. भुवन सारथी: पिता स्व. बृजभान सारथी, उम्र 22 वर्ष, कुशालपुर, छुहियापारा, रायपुर

3. समीर निर्मलकरः पिता शंशीकांत निर्मलकर, उम्र 18 वर्ष, रामकुंड, रायपुर

Next Story