छत्तीसगढ़

बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

Shantanu Roy
3 Sept 2024 11:48 PM IST
बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। दोपहिया चोरी में मणीपुर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 04 नग दोपहिया वाहन बरामद किया है। आरोपी पूर्व में भी दुपहिया वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका हैं, आरोपी आदतन अपराधी किस्म का हैं। पुलिस के मुताबिक़ प्रार्थी कृष्णा राम राजवाड़े साकिन सराईटिकरा थाना दरिमा द्वारा थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 29 अगस्त कों प्रार्थी अपने दुपहिया वाहन स्प्लेंडर को अस्पताल के बाहर वाटर एटीएम के पास खड़ा कर अंदर ड्यूटी करने चला गया था, ड्यूटी के बाद घर जाने के लिए वापस बाहर आकर देखा तो प्रार्थी का स्प्लेंडर मोटरसायकल अपने खड़ा किये
हुए स्थान पर नहीं था।


पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पतातलाश संदेही रवि दास जरहाडीह थाना बतौली से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उक्त दोपहिया वाहन को जिला अस्पताल से चोरी कर अपने कब्जे में घर में छिपा कर रखना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर उक्त चोरी किया गया मोटरसायकल जब्त किया गया, साथ ही पिछले कुछ माह में 2 मोटरसायकल एवं 1 स्कूटी चोरी कर उक्त वाहनों का नंबर प्लेट बदलकर बिक्री करना बताया, जिसे आरोपी के निशानदेही पर अलग अलग क्रय करता व्यक्ति से बरामद कर खरीददार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Next Story