छत्तीसगढ़
शातिर चोर ने चलते हुए मोटर पम्प की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
20 Aug 2023 11:37 PM IST

x
केबल वायर ब्लेड से काटा था.
रायपुर: प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसका खेत तिल्दा बस्ती के ताला खार में स्थित है। यह अपने खेत में पानी पलाने हेतु 03 एच.पी. का मोटर पम्प लगाया था। दिनांक 16/08/2023 की रात्रि में अज्ञात चोर ने चालू हालात में मोटर पम्प के केबल वायर को काटकर केबल वायर एवं मोटर पम्प को चोरी कर लिया है जब सुबह यह अपने खेत गया तो देखा कि ताला में डाले गये मोटर पम्प केबल वायर सहित नहीं था और कुछ केबल वायर को आरी ब्लेड से काटा वह वही पड़ा हुआ मिला। मोटर पम्प को आसपास ढूंढा लेकिन नही मिला कि कोई अज्ञात चोर मोटर पम्प का केबल वायर सहित जुमला कीमती 20000/रू को चोरी कर ले गया है। कि प्रार्थी के लिखित आवेदन पर अपराध कायम कर माल मुल्जिम पतातलाश में लिया गया। दौरान विवेचना के घटनास्थल निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार कर प्रार्थी व साक्षियों के कथन लेखबद्ध किये गये। दौरान विवेचना के मुखबीर सूचना के आधार पर संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये जिनसे गवाहो के समक्ष कथन लेखबद्ध किया गया जिसमें दोनों मिलकर चोरी करने की योजना बनाकर 03 एच.पी. का मोटर पम्प और केबल वायर को मिलकर चोरी करना तथा केबल वायर, 03 एच. पी. के पम्प, सायकल और ऑरी ब्लेड को मेघूराम साहू के घर में छिपाकर रखना साथ चलकर बरामद करा देना बताने पर दोनो आरोपियो के मेमो० कथनानुसार मेघूराम साहू के घर से घटना में प्रयुक्त एक नग सायकल, एक नग ऑरी ब्लेड, 03 एच.पी. मोटर पम्प, केबल वायर को समक्ष गवाहान् जप्त किया गया, अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपीगण को विधिवत् समय सदर में गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपियों के परिजन को दी गई। न्यायिक रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
नाम/ पता आरोपीगण:-
1.मेधूराम साहू पिता चोवाराम साहू उम्र-37 साल साकिन वार्ड क्र.16 कृष्णा नगर फाटक के पास तिल्दा थाना तिल्दानेवरा जिला-रायपुर
2.ललित ध्रुव पिता अनंदी ध्रुव उम्र-38 साल साकिन वार्ड क्र.10 बिनेका थाना सिमगा जिला-बलौदाबाजार
Tagsरायपुररायपुर न्यूज़मोटर पम्प की चोरीमोटर पम्पशातिर चोरRaipurRaipur Newstheft of motor pumpmotor pumpvicious thief
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





