छत्तीसगढ़

8 मिनट में इंजीनियर को शातिर ने लगाया 2 लाख का चूना, पुलिसिया जांच शुरू

Nilmani Pal
4 May 2023 3:48 AM GMT
8 मिनट में इंजीनियर को शातिर ने लगाया 2 लाख का चूना, पुलिसिया जांच शुरू
x
छग

दुर्ग। दुर्ग जिले में साइबर ठगी के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। एक मई को एक अनपढ़ ठग ने एमटेक इंजीनियर से केवायसी अपडेट करने के नाम पर सवा दो लाख रुपए की ठगी की। जब यह मामला दुर्ग एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने पीड़ित को पुलिस कंट्रोल रूम बुलाया और ठगी का लाइव डेमो किया। एमटेक इंजीनियर ने बताया की किस तरह तीन छोटी-छोटी गलती की वजह से उसके अकाउंट से 7-8 मिनट के अंदर लाखों रुपए निकल गए।

तालपुरी ए-ब्लाक रुआबान्धा निवासी गौरव रॉय एमटेक इंजीनियर है। वो मारुती सुजुकी भाटागांव रायपुर में एडवाइजर के पोस्ट पर काम करता है। उसने बताया कि वो काफी दिनों से अपने पैन कार्ड का केवायसी अपडेट करना चाह रहा था। 1 मई की दोपहर 2.30 उसके मोबाइल पर एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताते हुए कहा कि अगर उसका केवायसी अपडेट नहीं हुता तो उसका अकाउंट बंद हो जाएगा।

इसके बाद उसने उसके नंबर पर एक लिंक भेजा और केवायसी अपडेट करने के लिए कहा। गौरव घबरा गया और जल्दबाजी में केवायसी अपडेट करने के लिए उस लिंक को खोला। लिंक खोलने के बाद पहले उसका पैन कार्ड नंबर मांगा और फिर ओटीपी। इसके बाद आधार कार्ड नंबर और उसका ओटीपी। गौरव ने जैसे ही दोनों ओटीपी बताए, सामने वाले ने फोन काट दिया। थोड़ी देर बाद गौरव के मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 2.25 लाख निकाल ली गई है। इसके बाद उसने तुरंत मामले की शिकायत भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई।


Next Story