छत्तीसगढ़

कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को अहम जिम्मेदारी

Nil dhankar
30 Nov 2024 4:59 PM IST
कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को अहम जिम्मेदारी
x

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को केंद्रीय‘‘ जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय’’ के रिसर्च एसोसिएट फेलोशिप चयन समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर गठित इस चयन समिति में डॉ. चंदेल सहित देश क विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान संस्थानों के कुल 22 सदस्य रखे गये हैं।

इस समिति के अध्यक्ष बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. राकेश भटनागर हैं एवं उपाध्यक्ष जी.बी. पंत विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति डॉ. मोहन सिंह चौहान को बनाया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर गठित इस प्रतिष्ठित चयन समिति का मुख्य कार्य देश भर के प्रतिभाशाली छात्रों को अनुसंधान हेतु फेलोशिप उपलब्ध कराना तथा उनका मार्गदर्शन करना है। इससे पहले डॉ चंदेल को देश के कृषि विश्वविद्यालयों की पाठ्यक्रम निर्धारण समिति का सदस्य मनोनीत किया गया था।

यह समिति विभिन्न राज्य शिक्षा मण्डलों द्वारा पढ़ाये जाने वाले कृषि पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर उनके मध्य एकरूपता लाने का कार्य करेगी। समिति द्वारा कृषि के साथ विज्ञान के विभिन्न विषयों के मध्य भी समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपमहानिदेशक (कृषि शिक्षा) डॉ. आर.सी. अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित समिति में डॉ. चंदेल सहित कुल 8 सदस्य रखे गये हैं।

Next Story