छत्तीसगढ़
न्यूयार्क में रहने वाली विभा साहू ने बोरे बासी खाकर किया अपनी जन्मभूमि को याद
Nil dhankar
1 May 2022 1:45 PM IST

x
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बोरे बासी की धूम देश ही नहीं विदेशों में भी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर अमेरिका के न्यूयार्क में रहने वाली विभा साहू ने बोरे बासी खाकर अपनी जन्मभूमि को याद किया। बता दें कि आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस है। छत्तीसगढ़ में दिवस विशेष से नई परंपरा की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज राजधानी से लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सुबह से ही बोरे बासी की धूम मची हुई है। कलेक्टर डा सारांश मित्तर ने सुबह अपने बंगले पर बासी खाया और वीडियो जारी कर लोगों को बोरे बासी की विशेषता के बारे में बताते हुए बोरे बासी खाने की अपील की।
Next Story





