छत्तीसगढ़
मंत्री शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर गनोद में बनेगा पशु चिकित्सालय भवन
Nil dhankar
22 Nov 2021 6:30 PM IST

x
रायपुर। नगरीय प्रशासन तथा विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर आरंग विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गनोद में पशु चिकित्सालय भवन निर्माण हेतु 11 लाख 69 हजार रुपये स्वीकृति किए गए हैं, जिसका आज श्री कोमल सिंह साहू व भुनेश्वरी डागेश्वर सरपंच ग्राम पंचायत गनोद के आतिथ्य में भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डोमन लाल साहू उपसरपंच, पार्वती निषाद, रुपाली निषाद, पिंकी तारक, कृष्ण कुमार निर्मलकर, दुलेश कुमार गिलहरे, अनुज कुमार भट्ट , कलीराम साहू, संतोष तारक, सालिक राम तारक, भगवानी निर्मलकर, अरुण साहू, चम्मन लाल साहू सब इंजीनियर पीडब्लूडी, गुंजा चौहान पशु चिकित्सा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
Next Story





