
x
छग
बिलासपुर। खुद को फौजी बताकर ठग ने पशु चिकित्सक को पालतू कुत्तों को टीका लगाने के लिए कहा। फिर भुगतान करने के बहाने मोबाइल पर पेटीएम एप डाउनलोड करा खाते से तीन लाख 30 हजार स्र्पये पार कर दिए। चिकित्सक ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। सरकंडा के विजयापुरम में रहने वाले डा. राम ओत्तलवार पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ हैं।
बुधवार को उनके नंबर पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने खुद को फौजी बताते हुए अपने पालतु कुत्तों को टीका लगवाने के लिए पूछा। उसने ड्यूटी पर होने की बात कहते हुए टीके के लिए आनलाइन पेमेंट करने की बात कही। डाक्टर को उसकी बातों पर भरोसा हो गया। उन्होंने जालसाज के कहे अनुसार अपने मोबाइल पर पेटीएम एप डाउनलोड कर लिया। उन्होंने इसका ओटीपी भी जालसाज को दे दिया। ओटीपी मिलते ही जालसाज ने 10 बार में डाक्टर के खाते से तीन लाख 30 हजार स्र्पये निकाल लिए। इसका मैसेज आने पर डाक्टर को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। उन्होंने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Shantanu Roy
Next Story