छत्तीसगढ़

बहुत जल्द हम छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने में होंगे सफल : सीएम भूपेश बघेल

Nil dhankar
27 Aug 2022 3:25 PM IST
बहुत जल्द हम छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने में होंगे सफल : सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) का अब अपना दफ्तर होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम भूपेश बघेल ने इस दफ्तर का उद्घाटन किया। नवा रायपुर में सेक्टर-24 में यह दफ्तर बनाया गया है। एनआईए दफ्तर के उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, एनआईए के डीजी दिनकर गुप्ता के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि आज पोला का त्यौहार है, सभी को बधाई, वामपंथ हमें विरासतसमें मिली, जवान शहीद हुए, जनहानि हुई. आज नक्सलवाद पर बहुत हद तक लगाम है. छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां धन्यवाद की पात्र हैं. बहुत जल्द हम छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने में सफल होंगे।

आगे सीएम भूपेश बघेल ने कहा - NIA कार्यालय खुलने से अपराधों के रोकथाम में मदद मिलेगी। मैं इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री को धन्यवाद देता हूं. साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पोला त्यौहार की प्रदेशवासियों को बधाई दी.

बता दें कि झीरम कांड के बाद एनआईए दफ्तर की शुरुआत हुई। मौलश्री विहार में एक किराये के भवन में यह दफ्तर शुरू किया गया था। इसके बाद सेक्टर-24 में यह दफ्तर शुरू किया गया है। यहां पर एनआईए के एसपी रैंक के अफसर बैठेंगे। छत्तीसगढ़ में फिलहाल बहुचर्चित झीरम घाटी कांड के अलावा भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सल हत्या की जांच भी एनआईए कर रही है।

Next Story