
x
छग
Korba. कोरबा। कोरबा के मानस नगर में शुक्रवार (10 जुलाई) को एक एक्टिवा के अंदर भारत के सबसे विषैले सांपों में शामिल कॉमन करैत घुसा मिला। सूचना पर रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट के रेस्क्यू अभियान के बाद सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। मानस नगर निवासी एक व्यक्ति सुबह अपनी एक्टिवा निकालने जा रहा था। इसी दौरान उसे गाड़ी के अंदर हलचल महसूस हुई। सीट के नीचे देखने पर काले रंग का सांप छिपा मिला। पहचान करने पर वह कॉमन करैत निकला, जिसका जहर बेहद घातक माना जाता है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत RCRS की टीम को सूचना दी।
संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे और सबसे पहले आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया। टीम ने एक्टिवा की सीट और अंदरूनी हिस्से को सावधानी से खोला। सीट के नीचे करीब दो फीट लंबा कॉमन करैत कुंडली मारकर बैठा मिला। विशेष रेस्क्यू उपकरणों की मदद से बिना सांप या वाहन को नुकसान पहुंचाए उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया। करीब 20 मिनट तक चले अभियान के बाद सांप को रेस्क्यू बॉक्स में रखा गया। रेस्क्यू के बाद टीम ने कॉमन करैत को शहर से दूर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। RCRS के अनुसार मानसून के दौरान सांप सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में अक्सर घरों और वाहनों में घुस जाते हैं। संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





