छत्तीसगढ़
सड़क पर तेंदुआ दिखा तो थमे वाहनों के पहिए, गरियाबंद में राहगीरों ने बनाया वीडियो
jantaserishta.com
18 Nov 2026 1:10 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
गरियाबंद: गरियाबंद जिले के मैनपुर-कुल्हाड़ीघाट मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम अचानक तेंदुआ दिखाई दिया। सड़क पर तेंदुए को देखकर राहगीरों और वाहन ड्राइवरों ने गाड़ियां रोक लीं। तेंदुआ कुछ देर सड़क पर चलता रहा और फिर जंगल की ओर चला गया। इस दौरान राहगीरों ने उसका वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
घटना उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में कुल्हाड़ीघाट वन परिक्षेत्र की है। मंगलवार शाम सड़क से गुजर रहे लोगों ने अचानक तेंदुए को देखा। कुछ देर तक वह सड़क पर विचरण करता रहा। इसके बाद जंगल की ओर बढ़ गया।
घटना का वीडियो राहगीरों ने मोबाइल में कैद किया। ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीघाट के सचिव प्रेम ध्रुव ने वीडियो की पुष्टि की है। वन विभाग ने इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वाहन धीमी गति से चलाने और तेंदुआ दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





