छत्तीसगढ़
वाहन चोरी गिरोह का खुलासा, शातिर चोर अभय दुबे गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद
Shantanu Roy
5 July 2026 11:11 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को उरला पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 5 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी देवेंद्र साहू ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 4 जुलाई 2026 को उरला स्थित एक पेट्रोल पंप में कार्य करने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी दोपहिया वाहन पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी की थी। कुछ समय बाद वापस आने पर वाहन वहां से गायब मिली। किसी अज्ञात चोर द्वारा बाइक चोरी कर लिए जाने की आशंका पर थाना उरला में अपराध क्रमांक 305/2026 दर्ज किया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा एवं थाना प्रभारी उरला को जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभय दुबे बताया और चोरी की गई बाइक अपने कब्जे में होने की बात स्वीकार की। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह अकेली घटना नहीं की है, बल्कि उसने अलग-अलग स्थानों से कुल 5 दोपहिया वाहन चोरी किए हैं।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सभी 5 वाहन बरामद कर लिए, जिनकी कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी का एक संगठित तरीका था, जिसमें वह पार्किंग या पेट्रोल पंप जैसे स्थानों पर खड़ी बाइकों को निशाना बनाता था और मौके का फायदा उठाकर उन्हें चोरी कर ले जाता था। बरामद सभी वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभय दुबे, उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम रामपुर डुंगा, जिला बलरामपुर का निवासी है और वर्तमान में रायपुर के उरला क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है, जिससे और चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। वहीं शहर में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन सुरक्षित स्थानों पर पार्क करें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
Tagsरायपुरवाहन चोरीअभय दुबेउरला थानादोपहिया वाहन बरामदबाइक चोरी गिरोहपुलिस कार्रवाईअपराध 303(2)चोरी खुलासाछत्तीसगढ़ पुलिसरायपुर पुलिसRaipurvehicle theftAbhay DubeyUrla police stationtwo-wheeler recoveredbike theft gangpolice actioncrime 303(2)theft revealedChhattisgarh policeRaipur policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





