छत्तीसगढ़

रायपुर में वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी प्रदीप बंजारे गिरफ्तार

Shantanu Roy
12 Jun 2026 6:53 PM IST
रायपुर में वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी प्रदीप बंजारे गिरफ्तार
x
हग
Raipur. रायपुर। कमिश्नरेट क्षेत्र के डीसीपी (क्राइम एवं साइबर/सेंट्रल जोन) के निर्देशन में वाहन चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी प्रदीप बंजारे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक एवेंजर मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई है।

प्रकरण वर्ष 2024 का है, जब प्रार्थी लालथंगमोया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 जून 2024 को उसने अपनी मोटरसाइकिल मेकाहारा अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। ड्यूटी के दौरान जब वह बाहर आया तो बाइक गायब थी। इस मामले में थाना मौदहापारा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और अन्य तकनीकी माध्यमों से आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया गया।
Next Story