छत्तीसगढ़

दवाई लेकर घर लौट रहे युवक को वाहन ने मारी ठोकर, हाथ में चोट

Nil dhankar
16 Feb 2023 8:57 AM IST
दवाई लेकर घर लौट रहे युवक को वाहन ने मारी ठोकर, हाथ में चोट
x
छग

बालोद। ग्राम सिकोसा-ईरागुडा मुख्य मार्ग पर नाले के पास अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर से मनोहर देवागंन (23) घायल हो गया। उनका इलाज राजनांदगांव के निजी अस्पताल में चल रहा है। बघमरा गुंडरदेही निवासी डोमेन्द्र देवागंन ने बताया कि बड़ा भाई मनोहर देवागंन बाइक में ग्राम सिकोसा दवाई लेने गया था। वहां से वापस बघमरा आ रहा था। इसी दौरान शाम 6.30 बजे ग्राम सिकोसा ईरागुडा के बीच मेन रोड पर दुर्ग तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मनोहर सड़क किनारे गिर गया।

घायल अवस्था में ग्राम बिरेतरा निवासी धर्मेन्द्र साहू ने गुंडरदेही सीएचसी पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव ले गए थे। जहां रविवार को डाॅक्टर न होने की वजह से निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं। जहां इलाज चल रहा है। भाई के दोनों हाथ में चोट लगी है। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गुंडरदेही थाने में धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


Next Story