छत्तीसगढ़

वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

jantaserishta.com
2 Aug 2023 1:48 PM IST
वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
x
छत्तीसगढ़.
बालोद: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक देखकर घर लौट रहे युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक बाइक से अपनी बहन के घर जा रहा था तभी बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने युवक को ठोकर मार दिया. जिससे युवक की मौत हो गई. यह मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, ग्राम शिकारीटोला निवासी देवानंद पिता कृष्णा 19 वर्ष ठेमाखुर्द में हो रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक देखने गया था. जहां रात्रि होने पर वह अपने घर गांव ना जाकर बहन के घर जाने मोटरसाइकिल से निकला था. इसी बीच डौंडी थाना क्षेत्र के उकारी गांव के पास अज्ञात वाहन ने युवक को ठोकर मार दिया और मौके से मारकर फरार हो गया. आनन-फानन में घायल युवक को डौंडी सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. डौंडी पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है. मंकले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story