छत्तीसगढ़

दो दोस्तों के लिए मौत बनकर आया वाहन, एक को गंवानी पड़ी जान

Nil dhankar
5 Dec 2022 2:53 PM IST
दो दोस्तों के लिए मौत बनकर आया वाहन, एक को गंवानी पड़ी जान
x
छग

बिलासपुर। जिले के रतनपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सिरगिट्टी से दो युवक होंडा शाइन बाइक में रतनपुर के केरापार विश्राम रोड के पास से बिलासपुर जा रहे थे। यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, श्रवण कुमार साहू सिरगिट्टी का निवासी है। वह अपने दोस्त ओमकार श्रीवास के साथ बिलासपुर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से श्रवण कुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ओमकार श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं आस - पास के लोगों ने इस घटना की सूचना डायल 112 को दी। डायल 112 मौके पर पहुंचे। इसके बाद डायल 112 की मदद से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत को देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव को शव गृह में रखा गया। रतनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। अज्ञात वाहन की पता साजी की जा रही है।

Next Story