छत्तीसगढ़

सब्जी व्यवसायी की मौत, तेज रफ्तार कार ने कुचला

Nil dhankar
31 March 2025 2:20 PM IST
सब्जी व्यवसायी की मौत, तेज रफ्तार कार ने कुचला
x
छग

कोरबा। जिले के कटघोरा-अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पाली थाना क्षेत्र के माखनपुर स्कूल के पास कार ने मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार 35 वर्षीय राम प्रसाद पावले की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक चेटवा भावना चैतमा का रहने वाला था। वह सब्जी का व्यवसाय करता था और गांव-गांव घूमकर सब्जियां बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार बेहद तेज गति से आई और सीधे मोपेड से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राम प्रसाद वाहन से दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Next Story