छत्तीसगढ़

शहर में होगा वैदिक होलिका दहन

Shantanu Roy
5 March 2023 2:12 PM GMT
शहर में होगा वैदिक होलिका दहन
x
छग
राजनांदगांव। मां पंचगव्य चिकित्सा एवं गौरक्षा अनुसंधान केन्द्र के मार्गदर्शन में राजनांदगांव शहर में भव्य वैदिक होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शहर के मध्य स्थित म्यूनिस्पिल स्कूल मैदान में होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यालय मां पंचगव्य चिकित्सा एवं गौरक्षा अनुसंधान केन्द्र महमाया चौक बसंतपुर राजनांदगांव में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि 7 मार्च को संध्या 6 बजे म्यूनिस्पिल स्कूल मैदान में वैदिक होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 11 हजार गोमय कण्डे, बड़ी मात्रा में गौघृत के दीप, औषधीय लकड़ी से वैदिक होलिका दहन किया जाएगा। जिससे वायु प्रदूषण और संक्रमण दूर होगा। पूर्व वर्ष आयोजित वैदिक होलिका दहन में बड़ी संख्या में शहर के नागरिक शामिल हुए थे।
मां पंचगव्य चिकित्सा एवं गौरक्षा अनुसंधान केन्द्र के प्रभारी प्रमोद कश्यप ने बताया कि वैदिक होली प्राचीन भारतीय परम्पराओं के अनुसार मनाई जाती है। इसमें होलिका दहन से लेकर होली के रंग तक के उपयोग में पर्यावरण सुरक्षा और मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रखा जाता है। शहरवासियों के लिए वैदिक होली का आयोजन किया जाएगा। बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता एवं सदस्य आनंद श्रीवास्तव, नरेन्द्र तिवारी, धीरज द्विवेदी, राकेश सोनी, हार्दिक कोटक, प्रज्ञानंद मौर्य, डॉ बीआर साहू, मनोज शुक्ला, दिलेश्वर साहू एवं आर्य प्रमोद, पुरूषोत्तम देवांगन उपस्थित थे। आयोजन समिति ने वैदिक होलिका दहन में सभी शहरवासियों को सम्मिलित होकर प्राचीन वैदिक होलिका दहन को अपनाकर अपनी सांस्कृतिक गरिमा और बेहतर स्वास्थ्य का लाभ लेने की अपील की गई है। साथ ही नागरिक वैदिक परम्परानुसार वैदिक होलिका दहन के लिए पूजन सामग्री, श्रीफल श्रद्धानुसार साथ लाएं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh ki khabarchhattisgarh latest newschhattisgarh crimechhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story