छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने की बाल चौपाल

Shantanu Roy
23 Jun 2026 9:58 PM IST
छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने की बाल चौपाल
x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के प्रवास के दौरान ग्राम भीखमपुरा स्थित सपेरा बस्ती का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने बाल चौपाल के माध्यम से बस्ती में निवासात बच्चों से भेंट एवं संवाद किया गया जिसका मुख्य ‌उद्देश्य ग्रामीण अंचल तक पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, भौतिक विकास, मानसिक विकार और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर समाज को मुख्यधारा से जोड़ना है। बाल चौपाल में अध्यक्ष द्वारा बालिकाओं को गुड टच एवं बैड टच के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।


बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों को किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि अथवा व्यवहार की जानकारी अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को देने हेतु प्रोत्साहित किया गया।संस्कृति एवं पारंपरिक कला के प्रति रूचि रखने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त बच्चों एवं उनके अभिभावकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही उनके निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बाल विवाह, बाल श्रम जैसी कुप्रथा एवं नशीले पदार्थ से बच्चो को दूर रहने के निर्देश दिये गये।
Next Story