छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे दिन हुआ विविध खेलों का आयोजन

Nil dhankar
18 Nov 2022 4:32 PM IST
जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे दिन हुआ विविध खेलों का आयोजन
x

गौरेला पेंड्रा मरवाही. फिजीकल कॉलेज मैदान पेंड्रा में जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे दिन संखली, बांटी (कंचा), भंवरा एवं गिल्लीडंडा खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में तीनों ब्लॉक और दोनो नगर पंचायत से चयनित 892 प्रतिभागी भाग ले रहे है। इनमें 18 वर्ष तक, 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से उपर की आयुवर्ग के 411 महिला और 481 पुरूष प्रतिभागी शामिल है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन 19 नवंबर को खो-खो, बिल्लस एवं पिट्ठुल और 21 एवं 22 नवंबर को कबड्डी, रस्साकसी एवं फुगडी प्रतियोगिताएं होगी। 23 नवंबर को समापन समारोह पर फुगडी एवं रस्साकसी का फाइनल प्रतियोगिता होगा।

Next Story