छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सिंघाभेड़ी स्कूल में विभिन्न खेलो का आयोजन

Shantanu Roy
29 Aug 2023 3:36 PM GMT
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सिंघाभेड़ी स्कूल में विभिन्न खेलो का आयोजन
x
छग
अंबागढ़ चौकी। विकासखंड के चौकी अंतर्गत शा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंघाभेड़ी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्राथमिक,माध्यमिक एवम हायर सेकेंडरी के छात्र छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।।प्राचार्य रूपेश तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।।खेल प्रतियोगिता के तहत बालक बालिकाओं के अलग अलग वर्ग एवम टीम बनाकर रस्साकशी,गोला फेंक,सुरीली कुर्सी जैसे मजेदार खेलों में बच्चो ने भागीदारी की। रस्साकशी में बालक वर्ग में कक्षा 11 वी एवम् बालिका वर्ग में कक्षा 12 वी की टीम विजेता रही। गोला फेंक में बालक वर्ग में श्रवन कुमार एवम बालिका वर्ग में कुमारी मधु ने विजय प्राप्त किया। विभिन्न खेलों में विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम को प्राचार्य ने संबोधित करते हुए जीवन में खेलो के महत्व को बताया।।आज के इस कार्यक्रम में मुख्य निर्णायक की भूमिका व्यायाम अनुदेशक रज्जू लाल मंडावी एवम हितेश ईशदा ने अदा किया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में अनुराग यादव, वीरभद्र लाडे, लोकेश कुंजाम, त्रिभुवन साहू,सौरभ चंदेल, ललिता श्रीवास्तव, त्रिवेणी चंद्रवंशी, किरण खरे, नितेश निषाद,महेश पिस्दा,राजेंद्र देवांगन,विनोद सिन्हा,विनोद भावे,सहित छात्रसंघ पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र देवांगन ने किया।
Next Story