छत्तीसगढ़
वन बंधु परिषद राष्ट्रीय महिला समिति की बैठक संपन्न, रायपुर समिति को मिले 5 पुरस्कार
Shantanu Roy
5 Sept 2025 4:51 PM IST

x
Raipur. रायपुर। वन बंधु परिषद राष्ट्रीय महिला समिति की वार्षिक बैठक 3 एवं 4 सितंबर को रांची में संपन्न हुई,उक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि यह भव्य आयोजन रांची महिला समिति, धनबाद महिला समिति सहित जमशेदपुर महिला समिति के संयुक्त तत्वाधान में हुआ।बैठक की व्यवस्था ईस्ट ज़ोन चेयरपर्सन जयश्री ने की और दो दिनों तक पूरे दायित्व को सफलता से निभाया। वही प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया कि बैठक में पूरे भारतवर्ष से 35 महिला समितियों की लगभग 250 पदाधिकारियों ने भाग लिया और अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक की अध्यक्षता महिला समिति RMS की अध्यक्ष बिनिता जाजू ने की जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश महेश्वरी भी शामिल हुए।
रायपुर महिला समिति अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने बताया कि बैठक के समापन पर वर्षभर की गतिविधियों के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में समितियों को सम्मानित किया गया जहां रायपुर महिला समिति को कुल 5 पुरस्कार प्राप्त हुए। राज्य स्तर पर सर्वाधिक ओटीएस संग्रह,राज्य स्तर पर संक्रांति संग्रह,राष्ट्रीय स्तर पर सोलो एग्ज़िबिशन,जोनल मीट आयोजित करने हेतु प्रशस्ति पत्र सहित RMS अध्ययन यात्रा आयोजित करने हेतु प्रशस्ति पत्र से नवाज़ा गया। उक्त बैठक में सचिव सरिता रेखानी के नेतृत्व में राजश्री गुप्ता, आरती अग्रवाल, सुशीला अवधिया, शैल यदु, हेमलता बंसल, मनीषा सिंघानिया सहित भिलाई महिला समिति की अध्यक्ष जया रेड्डी, सचिव कल्पना स्वामी शामिल हुए। श्रीमती राठी ने कहा कि यह सफलता समिति की सभी बहनों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और एकजुटता का परिणाम है।
Tagsवन बंधु परिषदराष्ट्रीय महिला समितिवार्षिक बैठकरांचीछत्तीसगढ़कविता राठीरांची महिला समितिधनबाद महिला समितिजमशेदपुर महिला समितिईस्ट ज़ोन चेयरपर्सनजयश्रीप्रदेश उपाध्यक्षअनिता खंडेलवाल35 महिला समितियाँ250 पदाधिकारीबिनिता जाजूरमेश महेश्वरीVan Bandhu ParishadNational Women's CommitteeAnnual MeetingRanchiChhattisgarhKavita RathiRanchi Women's CommitteeDhanbad Women's CommitteeJamshedpur Women's CommitteeEast Zone ChairpersonJayshreeState Vice PresidentAnita Khandelwal35 women's committees250 office bearersBinita JajuRamesh Maheshwari
Next Story





