छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन की रफ़्तार तेज, अब तक 1.43 करोड़ से अधिक लगे कोरोना के टीके

Rounak
30 Aug 2021 10:21 AM GMT
छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन की रफ़्तार तेज, अब तक 1.43 करोड़ से अधिक लगे कोरोना के टीके
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ टीकाकरण की रफ्तार जारी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में 29 अगस्त तक 1 करोड़ 43 लाख 85 हजार 331 लोगों को टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के 1 करोड़ 11 लाख 55 हजार 323 लोगों को पहला टीका और 32 लाख 30 हजार 8 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 3 लाख 9 हजार 830 स्वास्थ्य कर्मियों, 3 लाख 17 हजार 781 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 53 लाख 75 हजार 318 व 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 51 लाख 52 हजार 394 नागरिकों को पहला डोज लगाया जा चुका है। इसी तरह 2 लाख 48 हजार 422 स्वास्थ्य कर्मियों, 2 लाख 37 हजार 975 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 20 लाख 71 हजार 972 व 18 से 44 आयु वर्ग के 6 लाख 71 हजार 639 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 91 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, शत-प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 92 प्रतिशत नागरिकों और 18 से 44 आयु वर्ग के 38 प्रतिशत युवाओं ने कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवा लिया है। इसी तरह 75 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, 80 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक के 39 प्रतिशत लोगों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta