छत्तीसगढ़

वैक्सीनेशन अभियान ठप, हड़ताल पर स्वास्थ्य कर्मचारी

Nilmani Pal
31 July 2022 12:46 PM IST
वैक्सीनेशन अभियान ठप, हड़ताल पर स्वास्थ्य कर्मचारी
x

भिलाई। प्रदेशभर में चल रहे सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दरअसल, दुर्ग-भिलाई में 30 जुलाई से 1 अगस्त चलाया जाने वाला कोविड वैक्सीनेशन अभियान ठप हो गया। सभी संविदा डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इससे अभियान पूरी तरह से ठप हो गया।

अभियान का पूरा रोडमैप तैयार कर लिया गया था। अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को बूस्टर डोज लगाना था। कोरोना मामलों को तेजी से बढ़ते देखा अभियान की शुरूआत की गई थी। सभी स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक हड़ताल में जाने से स्वास्थ्य सेवा बंद पड़ी हुई है। अगर इसी तरह ये हड़ताल चलती रही तो, कोई भी बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

हड़ताल को देखते हुए अभियान को आगे के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। टीकाकरण में लगी टीम को शुक्रवार को ही मोबाइल के माध्यम से मैसेज दे दिया गया था, कि टीकाकरण अभियान कैंसिल कर दिया गया है। जल्द ही अभियान की नई तारीख तय की जाएगी।

Next Story