छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश पुलिस ने जीते कुल 12 मेडल, देशभर की पुलिस टीमों ने दिखाया दमखम
Shantanu Roy
25 Sept 2024 11:11 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25: उत्तर प्रदेश पुलिस ने जीते कुल 12 मेडल, देशभर की पुलिस टीमों ने दिखाई दमखम। प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 में वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग, और योगा इवेंट का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 33 केंद्रीय और राज्य पुलिस की टीमों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 03 गोल्ड, 05 सिल्वर, और 04ब्रोंज सहित कुल 12मेडल अपने नाम किए, जो इस आयोजन में सबसे अधिक है।
▪️ प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25: उत्तर प्रदेश पुलिस ने जीते कुल 12 मेडल, देशभर की पुलिस टीमों ने दिखाई दमखम।
— Durg Police (@PoliceDurg) September 25, 2024
प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 में वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग, और योगा इवेंट का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में… pic.twitter.com/ddHiYk3Zkp
प्रतियोगिता में अन्य पुलिस टीमों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:
बीएसएफ (BSF): 03 गोल्ड, 01 सिल्वर सहित कुल 04 मेडल प्राप्त किए।
राजस्थान पुलिस: 02 गोल्ड, 02 सिल्वर, 02 ब्रोंज सहित कुल 06 मेडल जीते।
छत्तीसगढ़ पुलिस: 02 गोल्ड, 01 ब्रोंज सहित कुल 03 मेडल जीते।
एसएसबी (SSB): 02 गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही।
पंजाब पुलिस: 01 गोल्ड, 01 सिल्वर, 01 ब्रोंज सहित कुल 04 मेडल प्राप्त किए।
उड़ीसा पुलिस: 01 गोल्ड, 01 सिल्वर सहित कुल 02 मेडल जीते।
सीआरपीएफ (CRPF): 01 गोल्ड, 01 ब्रोंज सहित कुल 02 मेडल प्राप्त किए।
महाराष्ट्र पुलिस: 01 गोल्ड मेडल जीतने में सफलता प्राप्त की।
मेडल सेरेमनी में मुख्य अतिथि दीपांशु काबरा, एडीजीपी, पीएचक्यू रायपुर, जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवम दिवाकर प्रसाद सिंह, रीजनल हेड बैंक ऑफ बड़ौदा, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस प्रतियोगिता ने पुलिस कर्मियों के बीच खेल भावना और उत्साह को बढ़ावा दिया है। आयोजन में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने अपनी मेहनत और समर्पण का परिचय दिया, जिससे इस प्रतियोगिता को एक उच्च स्तर की सफलता मिली।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





