छत्तीसगढ़

सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों के लिए 45 लाख रूपये स्वीकृत

jantaserishta.com
8 Oct 2022 12:18 PM IST
सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों के लिए 45 लाख रूपये स्वीकृत
x

फाइल फोटो

उत्तर बस्तर कांकेर: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत् मार्गदर्शिका में निहित निर्देशों एवं प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया के अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों के लिए 45 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। भानुप्रतापपुर विकासखण्ड अंतर्गत चिल्हाटी आदिवासीपारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये, भैंसाकन्हार-डू में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख रूपये, भीरागांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये, चिल्हाटी साहूपारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये और कोरर साहूपारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story