छत्तीसगढ़
उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 5 जुलाई को होगी लिखित परीक्षा
Shantanu Roy
6 Jun 2026 11:01 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए पात्र विद्यार्थियों से 20 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों की सूचना पृथक से जारी की जाएगी। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित इस योजना में निर्धारित पात्रता रखने वाले छात्र आवेदन कर सकेंगे।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही वह राज्य में मान्य अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना चाहिए तथा सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र धारक होना आवश्यक है। अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत हो तथा कक्षा चौथी की परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अथवा समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो।
योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मिलेगा। इसके तहत ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों से कक्षा चौथी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पात्र माना जाएगा। नगर पालिका और नगर निगम क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा अभिभावक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के साथ आय प्रमाण पत्र तथा निर्धारित प्रारूप में पालक का स्वघोषणा पत्र संलग्न करना आवश्यक होगा।
वर्ष 2026-27 से पहली बार इस योजना में राज्य की विशेष पिछड़ी जनजातियों-बैगा, अबूझमाड़िया, कमार, बिरहोर एवं पहाड़ी कोरवा के लिए 2 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। निर्धारित आवेदन पत्र शाला प्रमुख के माध्यम से जमा किए जाएंगे। आवेदन अग्रेषित करने से पहले शाला प्रमुख को यह सुनिश्चित करना होगा कि विद्यार्थी सभी आवश्यक पात्रता शर्तों जैसे शैक्षणिक योग्यता, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा आय प्रमाण पत्र की शर्तें पूर्ण करता हो। अपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 (शनिवार) है। इसी तरह शाला प्रमुख द्वारा आवेदन परीक्षण एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजने की तिथि 22 जून 2026 (सोमवार) तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा आवेदन सूची तैयार कर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में जमा करने की तिथि 24 जून 2026 (बुधवार) निर्धारित है। आवेदन पत्र का नमूना प्रत्येक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, रायगढ़ में उपलब्ध है। विभाग ने पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि मेधावी विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





