छत्तीसगढ़
महंगे शौक पूरे करने के लिए करता था बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार
Nil dhankar
21 March 2022 1:01 PM IST

x
दुर्ग। पुलिस ने शातिर चोर को अपने गिरफ्त में ले लिया है। दरअसल नंदिनी थाना क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की वारदात सामने आ रही थी. जिसे पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए टीम गठित किया। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात बाइक बेचने की फ़िराक में घूम रहा है.
फिर पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी. और बाइक चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से दो मोटरसाइकिल एवं एक मशीन बरामद किया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महंगे शौक पूरी करने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था.
Next Story





