छत्तीसगढ़

अपने बहुमूल्य वोट का इस्तेमाल करें : सीएम विष्णुदेव साय

Nil dhankar
26 April 2024 8:26 AM IST
अपने बहुमूल्य वोट का इस्तेमाल करें : सीएम विष्णुदेव साय
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद के लोगों से मेरी अपील है कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने बहुमूल्य वोट का इस्तेमाल करेंकांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है। तीनों सीटों पर ​तीन महिलाओं समेत कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं।

इनमें सबसे ज्यादा 17 प्रत्याशी महासमुंद में हैं। ज​बकि राजनांदगांव में 15 और कांकेर में 9 प्रत्याशी हैं। इनके भाग्य का फैसला 52 लाख 84 हजार 938 वोटर करेंगे। इन सीटों पर पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इनमें 26 लाख 79 हजार 528 महिलाएं हैं। जबकि पुरुष मतदाता 26 लाख 5,350 हैं। यानी महिला मतदाता पुरुषों से 74,178 ज्यादा हैं।

बता दें कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर सीट के लिए 68.29 प्रतिशत मतदान हुआ। यह पिछले लोकसभा चुनाव से 2.25%ज्यादा ज्यादा है। यहां 2019 में 66.04% मतदान हुआ था। विधानसभावार सबसे ज्यादा बस्तर में 83.3% वोट पड़े। सबसे कम बीजापुर में 43.42%।


Next Story