छत्तीसगढ़

महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में उर्मिला बाई ने मारी बाजी

Nilmani Pal
8 Jan 2023 4:47 PM IST
महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में उर्मिला बाई ने मारी बाजी
x

रायपुर। राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 18 वर्ष से 40 वर्ष की उम्र के महिलाओं की 100 मीटर दौड़ की शानदार शुरुआत हुई. जिसमें दुर्ग की उर्मिला बाई प्रतिभागी बनीउर्मिला बाई के इस सुंदर तस्वीर में छिपी मुस्कुराहट बता रही है कि वे अपनी प्रतिभा को इस उम्र में राज्य सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में निखारने का जो सुंदर अवसर मिला है उसके प्रति यह एक सम्मान है।

बता दें कि सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज कबड्डी, बिल्लस,भौंरा, बांटी एवं फुगड़ी खेल का आयोजन हो रहा हैं। राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक के अंतर्गत खो-खो और गिल्ली-डंडा प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के लीग मैचों का आगाज हुआ।

Next Story