छत्तीसगढ़
उरला के सागर TMT प्लांट प्रबंधन पर हादसा छिपाने का आरोप, पुलिस ने खुद लिया संज्ञान
jantaserishta.com
9 Aug 2026 10:06 AM IST

x
FIR दर्ज.
धरसींवा: औद्योगिक क्षेत्र उरला के ग्राम कनहेरा स्थित सागर TMT प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट की घटना ने फैक्ट्री में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में मजदूरों के घायल होने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस और संबंधित विभाग को नहीं दी।
मामले की जानकारी मिलने के बाद उरला पुलिस की टीम निजी अस्पताल पहुंची और घायल मजदूरों के बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक, प्लांट प्रबंधन की ओर से हादसे की कोई आधिकारिक सूचना थाने में नहीं दी गई थी। बाहरी माध्यम से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।
उरला थाना प्रभारी रोहित मलेकर ने बताया कि मामले में पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए घायलों के बयान दर्ज किए हैं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और घटना की जानकारी छिपाने के आरोपों को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धारा 289 और 239 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
फर्नेस ब्लास्ट के बाद घायल मजदूरों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक मजदूर का इलाज फिलहाल जारी बताया जा रहा है। हादसे के बाद प्लांट में सुरक्षा इंतजामों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
घटना के बाद श्रम विभाग की सक्रियता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना संबंधित विभागों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे में हादसे के बावजूद विभाग को घटना की जानकारी समय पर क्यों नहीं मिली, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।
हादसे ने औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों के पालन की निगरानी व्यवस्था पर बहस छेड़ दी है। श्रमिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि फैक्ट्रियों में सुरक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन होना चाहिए, ताकि मजदूरों की जान जोखिम में न पड़े।
सागर TMT हादसे को लेकर श्रम सतर्कता समिति धरसींवा के सदस्यों ने मामले को गंभीरता से उठाने की तैयारी की है। समिति जल्द ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर लिखित शिकायत देने की बात कह रही है। समिति की ओर से दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और घायल मजदूरों को उचित सहायता दिलाने की मांग किए जाने की बात कही गई है।
उरला पुलिस के अनुसार, सागर TMT प्लांट हादसे में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और घटना की जानकारी छिपाने के आरोप में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धारा 289 और 239 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घायलों के बयान लिए गए हैं और मामले की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





