छत्तीसगढ़

आदतन बदमाश को उरला पुलिस ने पकड़ा

Nil dhankar
24 April 2023 5:09 PM IST
आदतन बदमाश को उरला पुलिस ने पकड़ा
x

रायपुर। उरला पुलिस ने आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को विगत काफी दिनों से छुट-पुट शिकायत प्राप्त हो रही थी कि बदमाश मोह.जुबेर आस-पास के क्षेत्र में छीना झपटी, मोबाईल पर्स एवं लूटपाट की घटना कारित कर रहा है। उरला पुलिस को बदमाश की काफी दिनों से तलाश थी।

आज मुखबीर से सूचना मिली कि बदमाश मोह.जुबेर, छपरा ढाबा मेटलपार्क रोड में चाकू लेकर लोगों को डरा धमका कर आतंकित कर रहा है तथा लोगों में भय व्याप्त है कि सूचना पर तत्काल उरला पुलिस द्वारा शीघ्र घेराबंदी की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से एक बटनदार चाकु बरामद किया गया है। थाना उरला में अपराध क्र. 173/23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी पुराना बदमाश है। जो पूर्व में भी कई घटना को अंजाम दे चुका है।

गिरफ्तार आरोपी व पताः- मोह.जुबेर पिता मोह.असफाक उम्र 20 साल साकिन गाजीनगर मोह.रियाज पार्षद के घर के पास बीरगांव थाना उरला रायपुर

Next Story