छत्तीसगढ़
उरला पुलिस की कार्यवाही, देशी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
Nil dhankar
20 Jun 2022 6:34 PM IST

x
रायपुर। 40 पौवा देशी शराब के साथ आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक उरला थाने की पेट्रोलिंग पार्टी टाऊन भ्रमण के लिये निकली हुई थी कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि रोहित यादव नाम का आदतन अपराधी ग्राम अछोली के पास एक प्लास्टिक बोरी के अंदर अवैध रूप से शराब रखकर ले जा रहा है। तस्दीक कर मौके पर उरला पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही की गई व रोहित कुमार यादव जो कि आदतन अपराधी है को रगे हाथो 40 नग पौवा देशी प्लेन शराब जप्त किया गया। थाना में अपराध क्रमांक 288/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विधिवत विवेचना पश्चात् गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है। रोहित यादव के खिलाफ शराब दुकान के आसपास लूटपाट और मारपीट की शिकायते भी आ रही थी..उसके खिलाफ चाकूबाजी और मारपीट की कई शिकायते पूर्व में भी दर्ज है..!
01रोहित कुमार यादव पिता सांताराम यादव उम्र 24 साल साकिन बुधवारी बाजार बीरगांव विवेक मेडिकल के पीछे थाना उरला रायपुर
Next Story





