छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव, आज कांग्रेस जारी करेगी घोषणा पत्र

jantaserishta.com
10 Dec 2021 8:18 AM IST
नगरीय निकाय चुनाव, आज कांग्रेस जारी करेगी घोषणा पत्र
x

रायपुर: छत्तीसगढ़ में हो रहे 15 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी आज घोषणा पत्र जारी करेगी। दोपहर 12 बजे रायपुर स्थित राजीव भवन में होने वाले इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर, मंत्री रविंद्र चौबे और मंत्री शिव कुमार डहरिया समेत घोषणा पत्र समिति के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के घोषणा पत्र में शहरी क्षेत्रों के लिए बनी योजनाओं के विस्तारीकरण और आधुनिकीकरण का वादा घोषणापत्र में किया जाएगा। साथ ही जनता की मूलभूत जरुरतों पानी, नाली, साफ सफाई, आवास, PDS, स्वास्थ्य और शिक्षा की दिशा में बेहतर कामकाज को लेकर भी इस घोषणापत्र में वादे किए जाएंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story