छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन मंत्री आज लौटेंगे रायपुर

Nil dhankar
13 July 2022 6:35 AM IST
नगरीय प्रशासन मंत्री आज लौटेंगे रायपुर
x

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज यानि 13 जुलाई को दिल्ली से रायपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. डहरिया दिल्ली से सवेरे 6.40 बजे हवाई जहाज से रवाना होकर सवेरे 8.20 बजे अंतर्राष्ट्रीय स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया 13 जुलाई को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगी। श्रीमती भेंड़िया दोपहर 12 बजे बालोद जिले के डौण्डीलोहारा से प्रस्थान कर दोपहर 1.20 बजे शासकीय विश्राम गृह धमतरी पहुंचेंगी। वे दोपहर 2 बजे ग्राम जुनवानी के लिए प्रस्थान करेंगी और वहां दोपहर 2.10 बजे लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगी। श्रीमती भेंड़िया शाम 4.30 बजे रायपुर लौट आएंगी।

Next Story