छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया बलौदाबाजार में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Admin2
14 Dec 2020 2:09 PM IST
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया बलौदाबाजार में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
x

छत्तीसगढ़। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया 15 दिसम्बर को बलौदाबाजार जिला के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री डॉ डहरिया प्रातः 11.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड सूरजपुर से हेलीकाप्टर में बलौदाबाजार के लिए प्रस्थान कर दोपहर 12.15 बजे ग्राम सकरी, ब्लाक सिमगा पहुचेंगे। दोपहर 1.15 बजे वे कार द्वारा सर्किट हाउस बलौदाबाजार पहुचेंगे। मंत्री डॉ डहरिया अपरान्ह 3.30 बजे जिला पंचायत कार्यालय बलौदाबाजार में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। वे शाम 5 बजे बलौदाबाजार से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Next Story