छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

Nil dhankar
10 Jan 2023 4:43 PM IST
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
x

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज अपने जनसम्पर्क भ्रमण के दौरान रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग के ग्राम गनौद मंे धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। डॉ. डहरिया ने वहां पर किसानों से समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी का जायजा लिया और किसानों को भुगतान के बारे में सहकारी समिति में मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली।

सहकारी समिति के अधिकारियों ने बताया कि समिति में अब तक करीब 44 हजार 255 क्विंटल धान खरीदी गई है तथा किसानों को 7 करोड़ 8 लाख 45 हजार रूपए की भुगतान ऑनलाइन कर दिया गया है। समिति के अधिकारियों ने जानकारी दी कि उपार्जन केन्द्र से अब तक मिलर्स द्वारा 38 हजार 400 क्विंटल धान का उठाव किया गया है। धान खरीदी हेतु पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध है और धान खरीदी सुचारू ढंग से की जा रही है। मंत्री डॉ. डहरिया ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी केन्द्र में आने वाले किसानों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े यह सुनिश्चित करें। किसानों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Next Story