यूपी का गांजा तस्कर सीजी में गिरफ्तार, 20 किलोग्राम गांजा भी बरामद

मैनपुर: आदिवासी अंचल क्षेत्र में गांजा तस्कर एवं हीरा तस्कर की बोलबाला बढ़ते ही जा रहा है आए दिन गांजा तस्करी करने वाले एवं हीरा तस्करी करने वाले मैनपुर पुलिस के गिरफ्त में आ रहे हैं गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में क्षेत्र में लगातार अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही करने के दिशा निर्देशन प्राप्त होने पर शनिवार को पेट्रोलिंग दरमियान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति बस स्टेशन मैनपुर में हनुमान मंदिर के पास एक काले रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा जैसा अपने पास रख कर बस का इंतजार करते खड़ा है उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस की टीम बस स्टेशन मैनपुर के हनुमान मंदिर के पास बैठे व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किए जिसमें अपना नाम कमलेश कुमार गोंड़ पिता शिव मुनि गोंड़ उम्र 22 वर्ष ग्राम गरयां बेलहरी पोस्ट मझौवां थाना हल्दी जिला बलिया मझुवां उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





