छत्तीसगढ़
गणेश विसर्जन में DJ बंद कराने पर बवाल, थाने का घेराव
jantaserishta.com
20 Sept 2026 8:27 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
बलरामपुर: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर रामानुजगंज में पुलिस और गणेश पूजा समिति के लोगों के बीच विवाद हो गया। डीजे बंद कराने की कार्रवाई से नाराज समिति के लोगों ने रामानुजगंज थाने का घेराव कर दिया। करीब आधे घंटे तक बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जुटे रहे, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
जानकारी के मुताबिक, गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस ने डीजे बंद कराया। इसी बात को लेकर गणेश पूजा समिति के लोग नाराज हो गए और पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए थाने पहुंच गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ थाने के बाहर जमा हो गई।
मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन अतिरिक्त बल बुलाया। पुलिस अधिकारियों ने समिति के लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। अधिकारियों ने डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों से जुड़े निर्धारित निर्देशों का पालन करने की बात कही।काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद समिति के लोग थाने से वापस लौटे। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।फिलहाल रामानुजगंज क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





