छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, भगवान शिव और राम को लेकर अभद्र टिप्पणी, FIR दर्ज

jantaserishta.com
12 Aug 2026 12:14 PM IST
सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, भगवान शिव और राम को लेकर अभद्र टिप्पणी, FIR दर्ज
x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
कटघोरा: कोरबा जिले में सोशल मीडिया पर भगवान शिव और राम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में युवक नितेश मिरी उर्फ मिंटू मिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम पर अमर्यादित पोस्ट शेयर किया, जिससे आक्रोश बढ़ गया. भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है.
जानकारी के मुताबिक, सावन पर्व में मांस सेवन को लेकर एक वीडियो आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. इस पोस्ट से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज डिकसेना समेत कई पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई.
शिकायतकर्ताओं का साफ तौर पर कहना है कि सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव और सनातन देवी-देवताओं पर इस तरह की टिप्पणी से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. ​मामले की गंभीरता को देखते हुए कटघोरा थाना पुलिस ने आरोपी नितेश मिरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत FIR दर्ज कर ली है. आगे की कार्रवाई जारी दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story