छत्तीसगढ़

CG विधानसभा में आरक्षण विधेयक पर हुआ हंगामा

Nil dhankar
2 Jan 2023 11:48 AM IST
CG विधानसभा में आरक्षण विधेयक पर हुआ हंगामा
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की गर्म शुरुआत हुई है. प्रश्नकाल के पहले ही सदन में पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हो गए. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राज्य में संवैधानिक संकट के हालात हैं. मुख्यमंत्री राज्यपाल को धमकी दे रहे हैं.

सत्तापक्ष के विधायकों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. स्पीकर ने शून्यकाल में मुद्दा उठाने के निर्देश दिए. वहीं मोहन मरकाम ने कहा कि आज 32 दिन बीत जाने के बाद भी आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल ने दस्तख़त नहीं किया है. स्पीकर के निर्देश के बाद प्रश्नकाल की शुरुआत हुई.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story